Railway station chemical cucumber viral video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने रेल यात्रियों की नींद उड़ा दी है। अगर आप भी सफर के दौरान रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले ताजे और हरे खीरे (Cucumber) के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। वायरल वीडियो में ‘ताजगी’ के पीछे का जो खौफनाक सच सामने आया है, उसे देखकर आप दोबारा कभी स्टेशन पर खीरा खरीदने की हिम्मत नहीं करेंगे।

क्या है वायरल वीडियो में?
बिहार के कटिहार रेलवे जंक्शन (Katihar Railway Station) का बताया जा रहा यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर बैठी कुछ महिलाएं सड़े हुए और पीले पड़ चुके खीरों को एक बाल्टी में रखे गाढ़े हरे केमिकल (Chemical Paint) में डुबो रही हैं।
केमिकल में डूबते ही खीरा एकदम चमकदार और ‘फ्रेश’ दिखने लगता है। यह सिर्फ मिलावट नहीं, बल्कि यात्रियों की सेहत के साथ किया जा रहा एक ‘खूनी खेल’ है। बाहर से हरा दिखने वाला यह खीरा अंदर से पूरी तरह सड़ा हुआ हो सकता है, जिसे केमिकल के दम पर ताजा बेचा जा रहा है।
‘स्लो पॉइजन’ बेच रहे हैं वेंडर!
सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ‘स्लो पॉइजन’ (धीमा जहर) करार दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो सब्जियों को रंगने के लिए इस्तेमाल होने वाला यह सिंथेटिक रंग स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। इससे न सिर्फ पेट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, बल्कि लंबे समय तक इसका सेवन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण भी बन सकता है।
ये भी पढ़ें- पेड़ पर चढ़ा था आम लेने, लेकिन कर बैठा अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती, देखें हैरान करने वाला Video
रेलवे ने लिया संज्ञान
वीडियो के वायरल होने और लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए भारतीय रेलवे (Railway Seva) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित वेंडर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कटिहार जैसे प्रमुख जंक्शन पर इस तरह की लापरवाही ने खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
ViralDekho की अपील: रहें सावधान!
सफर के दौरान कुछ भी खरीदने से पहले उसकी जांच जरूर करें। बहुत ज्यादा चमकने वाली फल और सब्जियां अक्सर सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। अगर आपको कहीं भी ऐसी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत रेलवे पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
मुझे सोशल मीडिया के साथ ट्रेंडिंग खबरों को जानने में बहुत रूचि रहती है, इसलिए मैंने इन खबरों को आप सभी तक पहुंचाने के लिए Viral Dekho की शुरुआत की है। ताकि हर आम व्यक्ति को भी सोशल मीडिया और ट्रेंडिंग खबरों की दुनिया से जोड़ा जा सके।




